बड़ी खबर :- एनडीए फर्स्ट ईयर के रिजल्ट जारी, डीडीसीपी का जलवा
डीडीसीपी ने फिर रचा इतिहास, 67 छात्रों ने पास की लिखित परीक्षा सेना में जाना है तो 24 जून से होने जा रहे एसएसबी निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठायें देहरादून। एनडीए फस्र्ट ईयर 2019 कर रिजल्ट जारी हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी डीडीसीपी के होनहारों ने इसमें अपना जलवा बिखेरा है। देश सेवा को उत्साहित डीडीसीपी के छात्रों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस बार डीडीसीपी में अध्यनरत 67 छात्रों ने लिखित परीक्षा पास की है। जिनमें रोहित, कुणाल, रमेंश सिंह अनुभव, वरूण, राहुल, आदित्य, अमित, शुभम आदि शामिल हैं।
संस्था के निदेशक जे. पी. नौटियाल ने लिखित परिक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि 24 जून 2019 से एसएसबी की तैयारी सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारियों के द्वारा दी जायेगी। यह 14 दिवसीय प्रशिक्षण डी.डी.सी.पी के सभी छात्रों के लिए निःशुल्क होगा। साथ ही जो भी अन्य छात्र इस प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहतें है वह शीघ्र अपना पंजीकरण करा ले। उन्होने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सम्भव ही नहीं है डी.डी.सी.पी का दूसरा नाम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना भी है।
आगे उन्होने कहा कि जो छात्र इस परिक्षा में असफल हुए है वे आगे आने वाले परिक्षा के लिए मेहनत करें व लक्ष्य पर अपना ध्यान केन्द्रित करें सफलता अवश्य आपके कदमों में होगी।